फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy committed suicide after talking to sister

बहन से बात करने के बाद युवक ने उठाया दर्दनाक कदम, जब तो वो पहुंचती भाई दुनिया छोड़ चुका था

Wed, 15 May 2019 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
boy committed suicide after talking to sister
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट जिले में बीटीसी के छात्र ने बुधवार शाम फांसी लगा ली। वह किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। मृतक की कुछ दिनों पहले ही शादी तय हुई थी लेकिन किसी कारणवश रिश्ता टूट गया था। खुदकुशी करने के पहले छात्र ने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। युवक ने ऐसा दर्दनाक कदम क्यों उठाया अभी तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 


पहाड़ी थानाक्षेत्र के कलवारा खुर्द निवासी अजय कोटार्य पुत्र लखन दो साल से राजापुर के खटवारा में स्थित महाविद्यालय में बीटीसी कर रहा था। वह राजापुर थाने के पीछे किराए के कमरे में रहता था। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि छात्र ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची मृतक छात्र की बहन गुड़िया देवी ने बताया कि भाई अजय ने उसे दोपहर को फोन कर कमरे में खुदकुशी करने की बात कही थी। जिस पर उसने भाई को समझाया और तत्काल पहाड़ी से राजापुर के लिए आई। जब वह कमरे में पहुंची तो भाई खुदकुशी कर चुका था। पुलिस के अनुसार छात्र की शादी तय होने के बाद अज्ञात कारण से टूट गई थी जिससे वह क्षुब्ध रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed