सोते समय लापता हुई युवती, अपहृत कर दुष्कर्म करने का आरोप
तिंदवारी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात युवती अपने घर की छत पर सो रही थी। सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें बेटी बिस्तर पर नहीं दिखी। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह वह घर लौटी और परिवार वालों को जानकारी दी। बुधवार को युवती को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और गांव के एक युवक पर बेटी को जबरन उठा ले जाने और दुष्कर्म करने की तहरीर दी। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच की जा रही है।