फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Borewell dug in search of dead body

शव की तलाश में कराई बोरवेल की खोदाई

Sun, 26 Sep 2021 08:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Borewell dug in search of dead body
शाही गांव में बोरवेल की खुदाई के बाद जांच करते दिबियापुर सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा। औरैया के थाना दिबियापुर के लखनपुर गांव से तीन माह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता युवक के मामले में दिबियापुर थाना पुलिस जांच कर रही है। रविवार को दो लोगों को हिरासत में लेकर औरैया सीओ सदर रूरा के शाही गांव पहुंचे। यहां एक सबमर्सिबल के बोर की जेसीबी से खुदाई कराई गई। हालांकि शाम तक शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना के लखनपुर निवासी बनवारी का पुत्र वकील करीब तीन माह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। वहीं, जांच में दिबियापुर पुलिस ने लापता युवक की भाभी के रूरा थाना के शाही गांव निवासी पिता संपत सिंह व अजीतमल के तुर्कीपुर निवासी दीपू को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की गई तो जमीन के लालच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस की जांच में सामने आया कि संपत सिंह ने पुत्री के एकलौते अविवाहित देवर की हत्या कर दी। उसके हिस्से की जमीन पर पुत्री व दामाद को हक दिलाने के लिए यह हत्या की गई और शव शाही गांव में सबमर्सिबल के बोर में डाल दिया।
विज्ञापन

मामले में दोनों आरोपियों के नाम सामने आने व हत्या की वजह साफ होने के बाद अब पुलिस शव बरामदगी का प्रयास कर ही है। औरैया के सीओ सदर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बोरवेल की जेसीबी से खुदाई करवाई गई। लेकिन देर शाम तक कोई शव बरामद नहीं हो सका है। जेसीबी से और गहराई में खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed