{"_id":"586fc9e54f1c1b4436159e02","slug":"booths-communications-condition-poor-in-hardoi-near-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सिर पर, हरदोई के 1526 बूथों पर संचार व्यवस्था औंधे मुंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सिर पर, हरदोई के 1526 बूथों पर संचार व्यवस्था औंधे मुंह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:16 PM IST
सार
संडीला में 379 बूथों के सापेक्ष सिर्फ एक बूथ पर टेलीफोन
बिलग्राम के 386 बूथों में एक पर भी नहीं हो सकी व्यवस्था
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव का विगुल बज चुका है, पर प्रशासनिक तैयारियां आधी-अधूरी हैं। लेकिन हरदोई में हालत यह है कि 1526 बूथों पर संचार व्यवस्था ही नहीं है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3005 बूथों में से 1479 बूथों पर ही टेलीफोन की व्यवस्था हुई है।
आयोग ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर टेलीफोन सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलों में एसडीएम के स्तर से व्यवस्था दुरुस्त कराने के प्रयास भी किए गए, लेकिन फिर भी संचार माध्यम से बूथों को नहीं जोड़ा जा सका। आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3005 बूथों में से सिर्फ 1479 बूथों पर ही टेलीफोन की व्यवस्था हो पाई। 1526 बूथ टेलीफोन विहीन ही रह गए। यहां के बूथों पर संचार क्रांति के नाम पर कोई फोन नंबर उपलब्ध नहीं हो सका।
हालत यह है कि संडीला में सिर्फ एक बूथ पर फोन की सुविधा मिल सकी और बिलग्राम में एक भी बूथ पर फोन की सुविधा नहीं मिल सकी। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि उन जगहों पर समस्याएं आई हैं जहां पर टेलीफोन के तार ही उपलब्ध नहीं है। वहां पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जल्द सुनिश्चित करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
इन बूथों पर ही हो सकी संचार की व्यवस्था
विधानसभा क्षेत्र कुल बूथ तैयार बूथ
संडीला 379 1
बालामऊ 383 138
बिलग्राम मल्लावां 386 0
सांडी 334 275
गोपामऊ 346 336
हरदोई 399 306
शाहाबाद 372 12
सवायजपुर 412 411