{"_id":"5d599c118ebc3e8986627ba9","slug":"boom-in-pachand-cut-off-contact-between-madhya-pradesh-and-etawah-kanpur-news-knp5081835191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचनद में भी उफान, मध्य प्रदेश व इटावा से कटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचनद में भी उफान, मध्य प्रदेश व इटावा से कटा संपर्क
विज्ञापन
पचनद में बढ़ता जलस्तर
- फोटो : ORAI
उरई। जिले की नदियों के उफान में होने की वजह से रामपुरा ब्लाक के पचनद में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। इससे बीहड़ क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क तहसील से कट गया है। इसके साथ ही कई निचले इलाकों में पानी भरने से रामपुरा से मध्य प्रदेश व दिल्ली जाने वाले रूट को भी बंद कर दिया गया है। जिससे दिल्ली व ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि इस समय जिले की यमुना, बेतवा, सिंधु, कुंवारी व पहुंज नदियां उफान पर है। जिससे चंबल के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है, हालांकि गांव के ऊचंाई पर बसे होने की वजह से गांवों में नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में पानी भरने से इससे जुड़े मध्य प्रदेश व इटावा, दिल्ली के मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। कई जगह प्रमुख मार्गो के ऊपर से पानी बह रहा है जिससे एतियातन प्रशासन ने इस मार्ग को बड़े व छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
इससे माधौगढ़ से दिल्ली व ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बता दें कि यहां से रोजाना करीब छह रोडवेज बसें इटावा होते हुए दिल्ली पहुंचती हैं। इसके साथ ही ग्वालियर के लिए यहां से सरकारी व प्राइवेट दर्जनों प्राइवेट वाहन भी चलते हैं। सुबह से इन मार्गों में पानी भरने की वजह से यह दोनों मार्गों को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र के महेंद्र प्रताप सिंह, रामदेव विश्वकर्मा, रामकली, शांतिदेवी आदि का कहना है कि यहां से रोजाना हजारों यात्री दिल्ली व ग्वालियर के जिला जाते हैं। पानी भरने से यह मार्ग पूर्णता बंद हो गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वहां से आने वाले यात्रियों को भी घूमकर आना पड़ रहा है।

पचनद में बाढ़ से डूबी फसल- फोटो : ORAI
विज्ञापन