फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Booking clerk arrested, fraudulent busting of railway tickets gang

टिकटों के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार, उत्तर मध्य रेलवे की टीम ने किया पर्दाफाश

Sun, 15 Mar 2020 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Mar 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Booking clerk arrested, fraudulent busting of railway tickets gang
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बांदा में रेलवे टिकट में चल रहे फर्जीवाड़ा का उत्तर मध्य रेलवे की सतर्कता टीम ने भंडाफोड़ कर दिया। इसके मुख्य आरोपी बुकिंग लिपिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 41 फर्जी टिकट और कैश बरामद हुआ। जीआरपी में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित भी कर दिया गया। मामला अतर्रा रेलवे स्टेशन का है। शनिवार (14 मार्च) को शाम करीब 5 बजे रेलवे के उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) उत्तर मध्य रेलवे ब्रजेश कुमार मिश्र द्वारा गठित टीम ने अतर्रा रेलवे स्टेशन में बुकिंग काउंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन


 

यहां टीम को 41 फर्जी अनारक्षित टिकट हाथ लगे। यह 8610 रूपए के थे। इसके अलावा काउंटर पर 7000 रुपये अतिरिक्त बरामद हुए। सतर्कता टीम ने बुकिंग क्लर्क दौलतराम को पकड़ लिया और बांदा में जीआरपी थाने के हवाले कर दिया।

यहां अतर्रा रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की तहरीर पर लिपिक दौलतराम के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468 और 471 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (झांसी) ने आरोपी लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बांदा जीआरपी थाना इंस्पेक्टर रामबरन सिंह ने बताया कि आरोपी लिपिक को जेल भेज दिया गया है। 

असली टिकट से लंबी दूरी का बनता था फर्जी टिकट
बुकिंग क्लर्क दौलतराम फर्जी टिकट के लिए अतर्रा से बांदा का सामान्य श्रेणी का 10 रुपये का टिकट निकालता था। उस टिकट को स्टेशन के बाहर ले जाकर एक कैफे में फर्जी टिकट के रूप में बदल जाता था। फर्जी टिकट में इस असली टिकट का सीरियल नंबर डाला जाता था। अतर्रा से हजरत निजामुद़्दीन का किराया 210 रुपये फर्जी टिकट में दर्ज किया जाता था। मुंबई की ट्रेन तुलसी एक्सप्रेस की जनरल बोगी का 350 रुपये का फर्जी टिकट भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed