फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Book Shop Blasters won the match thanks to Pavneet's half-century.

Kanpur News: पवनीत के अर्धशतक से बुक शॉप ब्लास्टर्स ने जीता मुकाबला

Sun, 11 Oct 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Book Shop Blasters won the match thanks to Pavneet's half-century.
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही बीपी क्रिकेट लीग में शनिवार को बुक शॉप ब्लास्टर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एसजीएम स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हरा दिया। टीम की जीत में नाबाद 67 रन बनाने वाले पवनीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीएम स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए। अब्दुल दानिश ने 56 और सौरभ श्रीवास्तव ने 27 रन का योगदान दिया। बुक शॉप ब्लास्टर्स की ओर से आशीष सिंह ने दो, जबकि शुभम और शादाब ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुक शॉप ब्लास्टर्स ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बना लिए। पवनीत सिंह ने नाबाद 67 रन बनाए, जबकि योगेश यादव ने 19 और हिमांशु सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। एसजीएम स्ट्राइकर्स की ओर से अब्दुल दानिश ने दो विकेट लिए। प्रशांत, रवि सक्सेना और अमित कटियार ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस अवसर पर नीलेश खंडेलवाल, अश्विनी कुमार गुप्ता, गुंजन माहेश्वरी और दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed