फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bombing and firing for non-payment of extortion in Kanpur, diamond trader in Mumbai is the victim

Kanpur: रंगदारी न देने पर बमबाजी और फायरिंग, मुंबई में हीरा कारोबारी है पीड़ित, आरोपी घर में ताला डालकर भागा

Tue, 13 Dec 2022 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 12:31 PM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रंगदारी ने देने पर एक परिवार के लोगों को पीटा, हवाई फायरिंग और बमबाजी की। इससे पीड़ित परिवार ही नहीं पूरा इलाका दहशत में है। इस घटना वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bombing and firing for non-payment of extortion in Kanpur, diamond trader in Mumbai is the victim
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सफीपुर प्रथम में हीरा कारोबारी के दो लाख रुपये की रंगदारी ना देने पर इलाके के दबंगों ने फायरिंग की और बम फोड़े। इससे दहशत फैल गई। कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। सफीपुर प्रथम निवासी शिवा निषाद मुंबई में हीरा कारोबारी हैं।

विज्ञापन

दीपावली में 22 अक्तूबर को घर आए थे। शिवा का आरोप है कि तीन दिन पहले इलाके के दबंग ने उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इनकार करने पर सोमवार की देर रात अपने साथियों संग उनके घर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने कई राउंड फायरिंग और बमबाजी की।
विज्ञापन

दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए। इन लोगों के जाने के बाद स्थानीय लोग शिकायत लेकर चकेरी थाने पहुंचे। पुलिस को मौके से बम के अवशेष व पेट्रोल की शीशी मिली। इस बीच घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मौके पर पत्थर, बमबाजी के साक्ष्य मिले हैं। गोलू चंदेल, छोटू अन्ना, कल्लू केले वाला, रिक्की आदि कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी घर में ताला डालकर भागा
घटना के बाद से आरोपी सफीपुर निवासी कल्लू केले वाला घर में ताला डालकर भाग गया। इलाके के लोग पुलिस को उसका घर बताने को तैयार नहीं थे।

एसीपी से चचेरे भाई ने निकाली भड़ास
मौके पर पहुंचे एसीपी से परिजनों ने भड़ास निकाली। शिवा के चचेरे भाई राजा ने कहा उनके पिता नहीं हैं। दबंग उनके घर पर पथराव, फायरिंग कर रहे हैं। अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ हो गया, तो उसका जवाब कौन देगा। वह कार्रवाई के लिए शासन तक अपनी मांग उठाएंगे।

चकेरी घाऊखेड़ा में बरपाया था कहर, युवक को किया था लहूलुहान
चकेरी के घाऊखेड़ा में दबंगों ने शुक्रवार शाम एक मजदूर अमित को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया था। यह देख इलाके के आक्रोशित लोगों ने उसे खदेड़ा था, जिसमें एक आरोपी की बाइक मौके पर छूट गई थी। इस पर लोगों ने आग लगा दी थी। मामले पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने अमित पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed