फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bomb blast in Delhi, city on red alert

Kanpur News: दिल्ली में बम विस्फोट, शहर में रेड अलर्ट

Tue, 11 Nov 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bomb blast in Delhi, city on red alert
कानपुर। दिल्ली के लाल किले के पास बम विस्फोट होने के बाद कानपुर में भी सोमवार देर रात रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस, एलआईयू, इंटेलीजेंस, खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। संवेदनशील क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। पुलिस, एलआईयू और बम निरोधक दस्ते ने गंगा बैराज, पनकी पावर स्टेशन, तेल डिपो और कई संवेदनशील धार्मिक स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर निगम में बने स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से शहर पर नजर रखी गई। यहां से 135 चौराहों पर चल रहे ऑनलाइन कैमरों से शहर के साथ ही दूसरे जिलों के आने वालों वाहनों को देखा गया। दंगा नियंत्रण स्कीम लांच कर दी गई है। कंट्रोल रूम की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है। कमिश्नरी की सोशल मीडिया टीम ने पोस्ट और प्रतिक्रियाओं की जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed