{"_id":"642144eec001087358068b5a","slug":"bollywood-star-is-also-a-devotee-of-karoli-baba-bjp-leader-accused-of-usurping-santosh-singh-bhadoria-flat-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karauli Baba: ये बॉलीवुड स्टार भी हैं करौली बाबा के भक्त, पत्नी संग लिया था आशीर्वाद, BJP नेता का फ्लैट हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Baba: ये बॉलीवुड स्टार भी हैं करौली बाबा के भक्त, पत्नी संग लिया था आशीर्वाद, BJP नेता का फ्लैट हड़पा
Mon, 27 Mar 2023 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:57 PM IST
सार
करौली सरकारी डॉ. संतोष सिंह भदौरिया के भक्त बॉलीवुड में भी हैं। एक बॉलीवुड स्टार ने बीते जनवरी को पत्नी के साथ करौली सरकारी डॉ. संतोष सिंह भदौरिया का आशीर्वाद लिया था। आश्रम के अंदर एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
करौली बाबा व बॉलीवुड स्टार गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करौली सरकारी डॉ. संतोष सिंह भदौरिया को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कानपुर के बर्रा में भाजपा नेता रवि सतीजा ने भी करौली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पहले संतोष भदौरिया ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया। पुलिस से शिकायत के बावजूद रसूख के चलते उनके, बैंक प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
रवि ने बताया कि उनहोंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 2004 में मोतीझील के सामने नादरी कॉर्नर की चौथी मंजिल के दो नंबर फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। वे चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड में थे, तभी संतोष ने गुर्गों के साथ मिलकर फ्लैट पर कब्जा कर लिया। बाद में उन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
हालांकि, पुलिस ने सच्चाई जानकार उनका नाम रिपोर्ट से हटा दिया था। इस संबंध में अब उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर प्रकरण की दोबारा जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार भी हैं बाबा के भक्त
लवकुश आश्रम में बीते साल 26 जनवरी को बॉलीवुड स्टार गोविंदा भी पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोविंदा पत्नी के साथ बाबा से बात करते और उसके पैर छूकर नमन करते नजर आए थे। बताया जाता है कि आश्रम के अंदर एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी की जा चुकी है।

हवन, पूजन में खर्च कराए दो लाख, न बचा सका मां की जान
उधर, करौली सरकारी डॉ. संतोष सिंह भदौरिया बीमार और दुखी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें कैसे ठगता है, इसका एक और मामला रविवार को प्रकाश में आया। गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी अजय राठौर ने बताया कि कैंसर पीड़ित मां सुषमा को ठीक करने का दावा करके हवन, पूजन के नाम पर दो लाख रुपये खर्च करवा लिए। इसके बाद भी मां की जान नहीं बच सकी।

लोगों ने दी मां को लवकुश आश्रम ले जाने की सलाह
अजय ने बताया कि उनकी मां को गले में कैंसर था। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। इस बीच यू-ट्यूब चैनल पर करौली सरकार के बारे में सुना। वहीं, इलाके के भी कई लोगों ने मां को लवकुश आश्रम ले जाने की सलाह दी।

2600 रुपये जमा कराकर करौली सरकार से मिलवाया
अजय के अनुसार जनवरी में बीमार मां को परिवार समेत लेकर लवकुश आश्रम पहुंचे। यहां बाबा के गुर्गों ने 2600 रुपये जमा कराकर करौली सरकार से मिलवाया, जिन्होंने कैंसर ठीक करने का दावा करते हुए 11 दिवसीय या एक दिवसीय हवन कराने को कहा।
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: पुलिस भी है बाबा की भक्त, आशीर्वाद लेने आते हैं आईपीएस अधिकारी, संतोष भदौरिया ने की थी दो शादी

तुरंत राहत के नाम पर 1.51 लाख रुपये जमा कराए
बातों में आकर शुरुआत में नौ दिनों की हवन की प्रति किट 3500 रुपये के हिसाब से खरीदी। इस बीच 14 जनवरी को अचानक मां की हालत बिगड़ी तो बाबा को बताया। आरोप है कि करौली सरकार से मिलने नहीं दिया गया। बाबा के गुर्गों ने बताया कि अगर तुरंत राहत चाहिए तो 1.51 लाख रुपये जमा कराकर हवन करा सकते हैं।

बाबा के झूठे आश्वासन से पूरा परिवार आहत
रुपये जमा कराकर उसने हवन कराया। इसके बाद देर रात मां की मौत हो गई। अजय के अनुसार बाबा के झूठे आश्वासन से पूरा परिवार आहत हुआ। कचहरी के पास छोले-भटूरे लगाने वाला व्यापारी भी बाबा की ठगी का शिकार हुआ है।
यह भी पढ़ें: Karauli Baba: करीबी का कत्ल और बैंक फ्रॉड...अपराध की दुनिया से पुराना नाता, कैसे नेता से करौली बाबा बना संतोष?