फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bolero driver tried to overrun Chowki incharge

चौकी इंचार्ज ने बोलेरो को रोकने का किया इशारा, रफ्तार बढ़ाकर चालक ने कुचलने का किया प्रयास

Wed, 10 Oct 2018 05:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver tried to overrun Chowki incharge
डेमो पिक
यूपी के इटावा जिले में निबाड़ीकला गांव के अछल्दा बार्डर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने अहेरीपुर चौकी के दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। दरोगा ने बाइक सहित खुद को सड़क किनारे खड्ड में कूदकर जान बचाई। पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो चालक को लोगों की मदद से दबोच लिया। बोलेरो से अवैध असलाह भी कारतूस सहित बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

   
बकेवर थाना की अहेरीपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार अपने हमराह सिपाही के साथ मंगलवार शाम करीब 8 बजे निबाड़ीकला गांव के आगे अछल्दा बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। अछल्दा की ओर से आई बिना नंबर की बोलेरो को चौकी इंचार्ज अहेरीपुर संतोष कुमार ने रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। चालक ने बोलेरो की रफ्तार बढ़ाकर दरोगा को कुचलने का प्रयास किया।  दरोगा ने तेजी से बोलेरो को अपनी तरफ  आते देख खुद को बाइक सहित अहेरीपुर अछल्दा मार्ग पर सड़क के किनारे खड्ड में कूदकर जान बचाई। चालक बोलेरो को महेवा की तरफ  लेकर भागा। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज की सूचना पर  इंस्पेक्टर बकेवर समीर कुमार सिंह व महेवा चौकी इंचार्ज राकेश पटेल ने महेवा बस्ती के पास अपनी गाड़ी तिरछा खड़ी कर दी। पुलिस की गाड़ी सड़क पर तिरछी खड़ी देख बोलेरो छोड़कर भागने रहे चालक को आसपास के लोग दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तलाशी के दौरान बोलेरो चालक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े जाने के डर से बोलेरो चालक ने दरोगा पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान बोलेरो चालक ने अपना नाम रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम ग्राम रजपुरा थाना अछल्दा बताया है। पुलिस ने पकड़े गए बोलेरो चालक के विरुद्ध दो मामले जानलेवा हमला सरकारी काम में बाधा और अवैध असलहा बरामदगी दर्ज कर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज को उपचार के लिए महेवा सामुदायिक केंद्र पर भेजा गया है। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा को कुचलने के प्रयास में पकड़े गया। युवक करीब दो माह पूर्व ही किसी मामले से जेल से छूट कर आया था। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed