{"_id":"5e0f44978ebc3e87eb43d9be","slug":"body-of-woman-found-in-cot-at-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई में पड़ा मिला महिला का शव, बच्चे की रोने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसी, पति संग सास-ससुर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई में पड़ा मिला महिला का शव, बच्चे की रोने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसी, पति संग सास-ससुर फरार
Fri, 03 Jan 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालाैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालाैन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जालाैन के रामपुरा में महिला का शव चारपाई में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर पुलिस और मायके वाले भी पहुंच गए। मायके पक्ष ने पति को नशे का लती बताकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि गले में रस्सी के निशान थे और स्थितियां भी सुसाइड की लग रही है।
फिर भी परिजनों की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। क्षेत्र के जायघा निवासी मजदूर भूरे की पत्नी वंदना (30) का शव शुक्रवार की सुबह घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग घर पहुंचे तो शव देखकर उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी।
कुछ ही देर में पास के गांव रेंढर से वंदना के मायके वाले भी आ गए। वंदना के बड़े बेटे शिवम (11) ने पुलिस को बताया कि मां ने फांसी लगाई थी। वहीं मायके वालों का कहना है कि भूरे शराब का लती है और वह अपने घरवालों के साथ मिलकर आए दिन वंदना को प्रताड़ित करता था। ससुराल वालों ने ही बेटी को मार डाला। पुलिस का कहना है कि वंदना की शादी के करीब 13 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे भी है।
विज्ञापन
शुरूआती जांच पड़ताल में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। महिला पति के साथ अलग रहना चाहती थी, इसे लेकर ही गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर वंदना ने फांसी लगा ली। ससुराली शव फंदे से उतारकर घर से भाग निकले हैं। फिर भी वंदना के पिता की तहरीर पर पति भूरे समेत चार ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।