{"_id":"6029057f8ebc3ee94e4c56cd","slug":"body-of-tej-singh-kushwaha-reached-the-village-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: स्वर्णकार का शव गांव पहुंचा, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: स्वर्णकार का शव गांव पहुंचा, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, हंगामा
Sun, 14 Feb 2021 04:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर लगी क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के फफूंद में शनिवार को दुकान बंद करके घर बरौआ गांव जा रहे स्वर्णकार तेज सिंह कुशवाहा (45) को बाइक सवार लुटेरों ने गोली मार दी और उसका जेवरों से भरा बैग लूट कर भाग निकले। स्वर्णकार की इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी थी।
रात में ही कानपुर में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार सुबह शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराने की जोर जबरदस्ती की तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव लेकर औरैया फफूंद रोड पर जाम लगाने निकल पड़े।
माहौल बिगड़ता देख अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, सीओ सदर, सीओ बिधूना, सीओ अजीतमल के अलावा कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और रास्ते में ही शव लेकर जा रही भीड़ को रोकने के बाद तीन घंटे तक परिजनों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र अभय कुशवाहा (14), अनुज (13) व दो पुत्रियां दीक्षा (19) व प्रिंसी कुशवाहा (16) हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।