फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of missing youth found in hardoi

हरदोई: लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jun 2020 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jun 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in hardoi
लापता युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुला निवासी भूपेंद्र उर्फ गब्बर सिंह पुत्र महेश्वर का शव बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर टिकनखेड़ा -बूढ़ेबाबा मार्ग के निकट खुले मैदान में पड़ा मिला। उधर से निकले ग्रामीणों ने शव पहचान कर मृतक के भाई विनय उर्फ शेरू को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे विनय ने बताया कि भूपेंद्र मंगलवार सुबह चार बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस न आने पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक अपने भाई के साथ कृषि कार्य में हाथ बंटाता था। पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दो पुत्र आदर्श (8) और आदेश (6) हैं। विनय के मुताबिक भूपेंद्र की दाहिनी आंख में गंभीर चोट के निशान हैं। दाहिना हाथ भी टूटा है। पेट और हाथ में नोचे जाने के निशान भी हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed