फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of missing pharmacist found lying in the garden murdered by shooting message had come on brothers mobile

Hardoi: बाग में पड़ा मिला लापता फार्मासिस्ट का शव, भाई के मोबाइल पर आया था संदेश, तीन लाख दे जाओ बॉडी ले जाओ

Wed, 20 Nov 2024 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में लापता फार्मासिस्ट का शव बाग में पड़ा मिला है। मृतक रविवार को क्लिनिक जाने की बात कह कर घर से निकाला था। देर रात भाई के मोाबइल पर संदेश आया था कि तीन लाख दे जाओ शव ले जाओ। 

विज्ञापन
Body of missing pharmacist found lying in the garden murdered by shooting message had come on brothers mobile
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गुलबहा गांव से बीते रविवार से लापता फार्मासिस्ट का शव कटरा बिल्हौर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास एक बाग में पड़ा मिला। गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। गुलबहा निवासी विनोद कुमार (27) फार्मासिस्ट था।

विज्ञापन

वह गांव से लगभग 350 मीटर दूर उन्नाव जनपद के गंज मुरादाबाद में क्लीनिक चलाता था । रविवार सुबह क्लिनिक जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला था। रविवार देर रात उसके मोबाइल से उसके भाई  विनय कुमार के मोबाइल पर संदेश आए थे।
विज्ञापन

इनमें तीन लाख रुपये भेज कर शव ले जाने की बात लिखी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। विनोद के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई तो पुलिस ने मंगलवार को उन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूत्रों की मुताबिक इन्हीं आरोपियों में से एक के बाग में विनोद कुमार का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने मंगलवार आधी रात के बाद एक बजे आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed