फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of an elderly man found lying in the forest, relatives alleged murder, policer investigation

Kanpur: जंगल में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली- जांच कर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Oct 2024 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:48 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव जंगल में पड़ा मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Body of an elderly man found lying in the forest, relatives alleged murder, policer investigation
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय वृद्ध का शव खेत के जंगलों में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या कर जंगल में शव फेंकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मृतक की शिनाख्त सचेंडी के कला का पुरवा निवासी दुर्गा सिंह चंदेल (63) के रूप में हुई है, जो पत्नी शीला देवी व दो बेटे अमित व विपुल के साथ रहता था। दुर्गा सिंह पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक धर्म कांटे में पल्लेदारी का काम करते था।
विज्ञापन

कल सुबह आठ बजे काम को निकला था और देर रात तक घर वापस नहीं आया। सुबह मृतक के बेटे पिता की तलाश करते हुए पनका गांव स्थित खेत पर पहुंचे।  यहां खेत के पास गड्ढे में वृद्ध का शव पड़ा दिखा। मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि दो दिन पहले शाम को दुर्गा सिंह खेत में बरसात का भरा निकालने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों को गलत अवस्था में देखा था
यहां खेत के पास झाड़ियां में दो लोगों को गलत अवस्था में देखने की जानकारी आकर मुझे दी थी और उसके थोड़ी देर ही बात पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी पुत्री भून्ना ने छोटी बहन से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर घर में आकर हंगामा काटा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
पत्नी ने आरोप लगाया है कि बदनामी डर के कारण इन्हीं लोगों के द्वारा पति को मारकर के खेत में फेंक दिया है। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed