{"_id":"696d48dc8e053ef19104f0fb","slug":"body-of-a-young-man-living-in-a-consensual-relationship-found-hanging-kanpur-news-c-362-1-ka11011-139726-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सहमति संबंध में रह रहे युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सहमति संबंध में रह रहे युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के चंद्रनगरी में गोंडा की महिला मित्र के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक का शव रविवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने महिला मित्र और युवक के बीच विवाद की बात पुलिस को बताई। परिजनों के अनुसार दोनों में तीन साल पहले फोन फिर फेसबुक से दोस्ती और प्यार हुआ। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंद्रनगरी निवासी सतेंद्र सिंह चौहान (41) रूमा स्थित धागा फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में मां सुशीला, बेटी नंदनी प्रतापगढ़ में ननिहाल में रहती है। बड़े भाई रावेंद्र व सुरेंद्र ने बताया कि सतेंद्र की पत्नी पल्लवी की 2022 में हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गोंडा की महिला की फोन पर सत्येंद्र से दोस्ती हो गई। महिला उनके साथ एक-एक सप्ताह रुकने लगी और फिर चली जाती। एक सप्ताह पहले आई थी।
भाइयों ने बताया कि शनिवार रात उसका सतेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रविवार सुबह महिला के शोर मचने पर फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी हुई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।