{"_id":"66c451bd4d5c0c510009f2e8","slug":"body-of-a-student-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, परिजन बोले- बीमारी से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, परिजन बोले- बीमारी से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम
Tue, 20 Aug 2024 02:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:00 PM IST
सार
भीतरगांव में रक्षाबंधन के दिन छात्रा ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
शुभि की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव में सोमवार को रक्षाबंधन के दिन दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। बड़ी बहन ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। परिजन बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की वजह बता रहे हैं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, त्योहार के दिन हुई घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बैजूपुर गांव निवासी बहन शुभि (15) पुत्री स्व. सत्यवीर सिंह यादव कुड़नी के एक प्राइवेट कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। साढ़ प्रभारी निरीक्षण कुशल पाल सिंह ने बताया गांव निवासी शोभित यादव ने थाना आकर बहन शुभि के आत्महत्या करने की सूचना दी। बताया कि वह सोमवार की सुबह मां निर्मला देवी को राखी बांधने के लिए ननिहाल लेकर गया था।

बड़ी बहन और दादी घर के बाहर थी। तभी छोटी बहन शभि ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। साथ ही बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक छात्रा मिर्गी और फाॅलिज की बीमारी से परेशान थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।