फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of a middle aged man found hanging from a tree railway ticket found in his pocket could not be identified

Kannauj: पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जेब से मिला रेल का टिकट, नहीं हो सकी शिनाख्त…जांच शुरू

Fri, 27 Dec 2024 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

Kannauj News: हरदेवपुर्वा गांव में फंदे पर अधेड़ का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जेब में प. बंगला से दिल्ली तक का रेल टिकट मिली है।

विज्ञापन
Body of a middle aged man found hanging from a tree railway ticket found in his pocket could not be identified
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में जलालाबाद के हरदेवपुर्वा गांव में पेड़ पर अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी जेब में पश्चिम बंगाल से दिल्ली की रेल की टिकट मिली है।

विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी जसोदा के गांव हरदेवपुर्वा में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेत पर काम करने जा रहे थे। उसी दौरान ग्रामीणों ने बाग में पेड़ पर फंदे से एक अधेड़ का शव लटका हुआ देखा। ग्रामीण की सूचना पर कोतवाल आलोक दुबे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया
फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने एकत्र किए। अधेड़ के शव को फंदे से उतारा गया। आस पास के गांव के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

विज्ञापन

अधेड़ की हत्या करने की आशंका
कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि अधेड़ की उम्र पचास वर्ष से अधिक है। उसकी जेब में पश्चिम बंगाल से दिल्ली तक रेल का टिकट मिला है। अधेड़ की हत्या करने की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका पता चलेगा। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed