फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of a court clerk found lying face down in a field, family says body was thrown after murder

Kannauj: खेत में औधे मुंह पड़ा मिला कोर्ट के बाबू का शव, परिजन बोले- हत्या कर फेंका गया है शव, जांच शुरू

Sat, 01 Jun 2024 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jun 2024 04:32 PM IST
सार

Kannauj News: प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह का कहना है अभी परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। अमरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की सूचना और तहरीर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Body of a court clerk found lying face down in a field, family says body was thrown after murder
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में सलेमपुर गांव में शुक्रवार की शाम घर से निकले  छिबरामऊ कोर्ट के बाबू का शव अपने ही खेत के पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला है। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

साथ ही,  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरीश उर्फ ऋषि (29) पुत्र कुंवर पाल दिवाकर निवासी सलेमपुर छिबरामऊ कोर्ट के नकल अनुभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है। 31 मई,  दिन शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे अपने घर पर मोबाइल पर किसी साथी का फोन आने के बाद चला गया था।
विज्ञापन

देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के गांव और खेतों में तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, शनिवार सुबह चार बजे खेतों पर शौच क्रिया करने गए ग्रामीणों द्वारा देखा गया कि अमरीश का शव अपने ही खेत में भरे कुछ पानी में औधे मुंह पड़ा है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
मामले की जानकारी होते ही इलाके में भी सनसनी फैल गई। सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सौरिख पुलिस व फोरेंसिक टीम ने नमूने लेते हुए अमरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना से मां गुड्डी देवी पत्नी आस्था बहन पूनम, ज्योति, प्रतिमा और बेटी शिबू (3) व बेटा लड्डू(1) का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक व उसके साथियों ने शराब पी
ग्रामीणों ने बताया खेत से सटे हुए कमलेश बाथम के खेत में शराब पीने के गिलास व क्वार्टर के पाउच मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि यहां पर मृतक व उसके साथियों ने शराब पी है । वहीं, देर रात तक अमरीश के फोन पर परिजन कॉल करते रहे फोन रिसीव न होने पर अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी।

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं
मृतक का मोबाइल  भी परिजन व पुलिस को नहीं मिला हैऔर रात में ही नंबर बंद जाने लगा है। पिता कुंवर पाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं कि उसे शराब पिलाने के बाद मार दिया गया है और उसे घसीटते हुए उसके खेत में ही फेंका गया है।

परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया
शरीर में सिर व हाथ में चोट के निशान भी बता रहे है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह का कहना है अभी परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। अमरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की सूचना और तहरीर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed