{"_id":"622481dc6d41b955bd30ff6b","slug":"body-found-of-a-girl-found-in-chitrakoot-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: नाले के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का खून से लथपथ शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: नाले के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का खून से लथपथ शव, दुष्कर्म की आशंका
Sun, 06 Mar 2022 03:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Mar 2022 03:12 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नाले के पास मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में नाले के पास अर्धनग्न अवस्था में युवती का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि युवती शनिवार शाम शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। युवती का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रविवार को मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव में नाले के पास झाड़ियों में युवती का खून से सना शव मिला। तीन दिन पहले भी क्षेत्र में किशोरी की गला काटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन