{"_id":"633e9f28b9fcd815321f551d","slug":"bodies-of-six-children-drowned-in-ganga-river-in-kanpur-were-found-at-different-ghats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोठी घाट हादसा: गंगा नदी में डूब गए थे छह बच्चे, अलग-अलग घाटों पर मिले, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी घाट हादसा: गंगा नदी में डूब गए थे छह बच्चे, अलग-अलग घाटों पर मिले, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
Thu, 06 Oct 2022 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:56 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के आंकिन कोठी घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान डूबे छह लोगों के शव एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोठी घाट हादसे में डूबे छह बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के आंखें कोठी घाट पर चार अक्तूबर की दोपहर गंगा स्नान के दौरान दो युवकों सहित छह बच्चे गंगा नदी में समा गए थे। खोजबीन के दौरान घटना वाले दिन ही एक युवक को मृत हालत में रेस्क्यू टीम ने रिकवर कर लिया था।
विज्ञापन
वहीं, शेष पांच लोगों की खोजबीन में दो शवों को बुधवार और तीन शवों को गुरुवार सुबह अलग-अलग गंगा तटों से रिकवर कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी बिल्हौर रश्मि लांबा ने बताया कि कोठी गंगा घाट पर डूबे सभी लोगों के सब एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाले हैं।
विज्ञापन
सभी को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गंगा में डूबे बच्चों की खोजबीन के लिए जिलाधिकारी शाहजी अय्यर, पुलिस अधीक्षक आउटर तेज स्वरूप सहित एसडीआरएफ के कई अधिकारी गंगा तटों पर खोजबीन में लगे रहे।
विज्ञापन
बता दें कि कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में कोठी घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया थाद्ध गंगा नहाने के दौरान युवक-युवतियों सहित छह लोग नदी में डूब गए, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय जब तक कुछ समझ पाते तब तक सभी आंखों से ओढल हो गए थे।