फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Board meeting held in Nagar Panchayat auditorium, proposals for construction works worth Rs 2.25 crore passed

Kanpur Dehat: नगर पंचायत सभागार में हुई बोर्ड बैठक, 2.25 करोड़ के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित

Wed, 31 Jan 2024 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: चेयरमैन दीपाली गुड्डन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को निकाय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 2.25 करोड़ के निर्माण कार्य कराने के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए

विज्ञापन
Board meeting held in Nagar Panchayat auditorium, proposals for construction works worth Rs 2.25 crore passed
बैठक में मौजूद चेयरमैन दीपाली गुड्डन सिंह व सभासद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को निकाय बोर्ड की बैठक हुई। यहां पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली जर्जर सड़क व दोनों ओर नाली बनाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। सर्वे कराकर जल्द निकाय प्रशासन सड़क दुरुस्त कराएगा। इसके अलावा बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।

विज्ञापन

चेयरमैन दीपाली गुड्डन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को निकाय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा हुई। माती ईको पार्क व सामुदायिक केंद्र में रिफ्लेटिव बोर्ड लगाने, ईओ आवास बनाने, बाढ़ापुर मार्ग व रूरा मार्ग पर बने नये नलकूपों में बिजली कनेक्शन, अलाव के लिए क्रय की गई लकड़ी का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन

इसके साथ ही 2.25 करोड़ के निर्माण कार्य कराने के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए। साथ ही अर्से से बदहाल पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क को बनाने और दोनों ओर नाली निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। जनसुविधा के लिए शव वाहन, डीप फ्रीजर और नया ट्रैक्टर खरीदने की रजामंदी सदस्यों ने दी। बैठक में ईओ प्रदीप पांडेय, सभासद अमृता कुशवाहा, मीरा देवी, निर्लेप भारती, विनीता देवी, रुबी बेगम, कल्पना, सुंदरी, नाजमीन, शैलेंद्र कुमार, आदेश यादव, जहान सिंह, लिपिक राजेश रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed