फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BLOs distributed voter slips door to door: SDM

बीएलओ घर-घर जाकर बांटे मतदाता पर्ची : एसडीएम

Mon, 01 Apr 2024 04:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
BLOs distributed voter slips door to door: SDM
ताखा। मतदाता सूची पर्ची बीएलओ के पास पांच दिन पहले पहुंचा दी जाएंगी। ऐसे में घर-घर जाकर बीएलओ स्वयं पर्ची पहुंचाएं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। शनिवार को एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडेय ने क्षेत्र के सभी 120 बीएलओ के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहाकि सभी बीएलओ चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन करें, अपने को पूर्ण रूप से निष्पक्ष रखें। इससे कोई भी दल आरोप प्रत्यारोप न कर सकें। उन्होंने बताया इस बार मतदान केंद्र के बाहर मतदाता सहायता केंद्र भी खोला जा रहा है।

मतदाता सहायता केंद्र पर बीएलओ नवीनतम वोटर लिस्ट के साथ मौजूद रहकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। कहाकि सभी बीएलओ 24 घंटे के अंदर अपने अपने मतदान केंद्र का बारीकी से निरीक्षण कर लें। सभी मतदाता सूचना पर्ची मतदाता या उसके परिवार को ही दी जाएगी। जिस समय मतदाता पर्ची दी जाएगी, उस समय बीएलओ मतदाता से सूचना पर्ची पाने का हस्ताक्षर भी कराएगा। मतदाता को जो मतदाता सूचना पर्ची दी जाएगी। उसमें क्यूआर कोड भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed