फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bloody love of an eccentric lover, Married girlfriend murdered with an axe, husband said would have killed the

सनकी प्रेमी का खूनी इश्क: शादीशुदा प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या, पति बोला- भागता नहीं...बेटे को भी मार डालता

Mon, 11 Sep 2023 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Sep 2023 08:53 AM IST
सार

Unnao Murder: पूछताछ में हत्यारोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले जब रिंकी उसके साथ जाने को राजी हुई तब उसने पैसों के लिए अपनी जमीन बेची थी। उसका एक लाख तीन हजार रुपये उसने रिंकी को रखने को दिया था लेकिन जब वह अपने पति के साथ चली गई, तो पैसों की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Bloody love of an eccentric lover, Married girlfriend murdered with an axe, husband said would have killed the
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घर के बाहर शौचालय में मौजूद पति भागा तो हत्यारा उसी घर के एक कमरे में छिप गया। पति ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बाकरगंज निवासी राम सिंह की पत्नी रिंकी (40) तीन साल पहले होली के दिन अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर पड़ोसी अनिल के साथ चली गई थी। दोनों उन्नाव शहर में किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे।
विज्ञापन

रिंकी एक फैक्टरी में काम करती थी और अनिल फल का ठेला लगाता था। एक माह पहले अनिल से अनबन होने पर रिंकी अपने पति व बच्चों के पास लौट गई थी। वह दोबारा अनिल के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन अनिल लगातार उस पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। अनिल ने दस दिन पहले चंडीगढ़ में रह रहे अपने परिचित सुरजन के घर की चाभी ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में वह अक्सर आने-जाने लगा
रिंकी के घर के ठीक सामने स्थित इस कमरे में वह अक्सर आने-जाने लगा और रिंकी पर मिलने और साथ रहने का दबाव बनाने लगा, लेकिन रिंकी राजी नहीं हुई। शनिवार रात अनिल इसी कमरे में रुका था। सुबह उसके पति राम सिंह के घर से जाने का इंतजार करने लगा। सुबह जैसे ही राम सिंह घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गया।

गर्दन पर ताबड़तोड़ छह वार और कोहनी के पास एक वार
अनिल उसके घर में घुस गया और रिंकी से मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर बाएं तरफ ताबड़तोड़ छह वार और बाएं हाथ की कोहनी के पास एक वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद 11 साल का बेटा आयुष चीखा तो राम सिंह भागकर पहुंचा। इससे हत्यारोपी को भागने का मौका नहीं मिला वह वहीं एक कमरे में छिप गया।

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी भी बरामद की
राम सिंह ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतका की बड़ी बेटी अंशिका का विवाह हो चुका है। बड़ा बेटा रवि मुंबई में और छोटा आयुष यहां पिता के साथ रहता है।

भागता नहीं तो बेटे को भी मार डालता
घटना के समय घर में मौजूद 11 साल के बेटे आयुष ने मां को बचाने का पूरा प्रयास किया। इससे उसे भी चोटें आईं। आयुष उर्फ तरुण ने बताया कि उसने, अनिल से मां को छोड़ देने की बात कही लेकिन जब वह वार करने लगा तो मां को खींचने और अनिल को धक्का देने की कोशिश की लेकिन वह मां को बचा न सका। इसके बाद हत्यारोपी उसे भी मारने दौड़ा, वह घर के बाहर न भाग जाता तो अनिल उसे भी जान से मार देता। अपनी आखों के सामने मां की हत्या की घटना से आयुष सहम गया है।

प्रेम-प्रसंग के साथ रुपयों का लेनदेन भी वजह
पूछताछ में हत्यारोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले जब रिंकी उसके साथ जाने को राजी हुई तब उसने पैसों के लिए अपनी जमीन बेची थी। उसका एक लाख तीन हजार रुपये उसने रिंकी को रखने को दिया था लेकिन जब वह अपने पति के साथ चली गई, तो पैसों की मांग कर रहा था। रिंकी उसके पैसे नहीं लौटाना चाहती थी। उसने मिलना तो दूर बात तक करना बंद कर दिया था।

हत्यारोपी तीन महिलाओं से कर चुका था विवाह
हत्यारोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने तीन विवाह किए लेकिन कुछ दिन बाद सभी उसे छोड़कर चली गईं। उसके बाद पड़ोसी रिंकी उसके संपर्क में आई। वह साथ जाने को राजी हुई तो उसे लेकर पहले लखनऊ, फिर दिल्ली गया। वहां काम न मिलने पर उन्नाव आकर रहने लगा। रिंकी ने फैक्टरी में मजदूरी की और हत्यारोपी फल का ठेला लगाकर जीवन यापन करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed