फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bloody conflict in land dispute in Mahoba, cousins families clashed with sticks and rods, 17 injured including

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के परिवार आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडें, महिलाओं समेत 17 घायल

Sun, 09 Apr 2023 06:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Apr 2023 06:40 PM IST
सार

Mahoba News: श्रीनगर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bloody conflict in land dispute in Mahoba, cousins families clashed with sticks and rods, 17 injured including
महोबा में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडें चटकने से महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरा निवासी किशोरीलाल का अपने चचेरे भाई लखनलाल से छह एकड़ जमीन को लेकर वर्ष 1981 से विवाद चल रहा था। उच्च न्यायालय ने लखनलाल के पक्ष में आदेश दिया था, जिससे उसे जमीन मिल गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी किशोरीलाल व लखन के बीच विवाद होता रहा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन दिन पहले थाना श्रीनगर पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मौके पर टीम ने फसल भी बांट दी थी। रविवार को खेत में फैले फसल के दानों को बीनने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे
इस दौरान कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडेचटक गए। एक-दूसरे पर हमला किए जाने से छह लोगों के सिर फट गए, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आईं। मारपीट में एक पक्ष से किशोरीलाल, मोहनलाल, दुर्जन, प्रेमचंद्र, राम सिंह, किशनलाल, शांति, रामकली, सियारानी, गेंदारानी, फूलारानी घायल हुए हैं।

गांव में तनाव का माहौल,पुलिस बल मौजूद
वहीं, दूसरे पक्ष से ठाकुरदास, धरमदास, कमलाप्रसाद, सुरेश चंद्र, लखनलाल व ममता घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कमला प्रसाद, धरमदास व ममता की हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश व उच्च न्यायालय के आदेश को देखते हुए राजस्व टीम के साथ मौके पर फसल का बंटवारा गया था। इसके बाद भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed