फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bloody clash between two parties over land dispute, 13 injured including three women

Kanpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन महिला सहित 13 घायल

Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties over land dispute, 13 injured including three women
राजपुर। थाना के जैसलपुर में रविवार सुबह जमीन पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों के बीच धारदार हथियार व लाठी डंडे चले। इससे दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

जैसलपुर गांव के बाहर मोबाइल टॉवर के पास प्लॉटिंग की जमीन पर स्वामित्व को लेकर गांव के रामजी सिंह व शिव शंकर सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर रविवार सुबह आठ बजे के बीच विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ा तो दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें पहले पक्ष से रामजी सिंह (55), उनकी पत्नी रामसखी(50), बेटा दीपक सिंह (22), सुरेश सिंह (60) उसकी पत्नी मीना देवी (55) भाई रमेश सिंह (65) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शिवशंकर सिंह(63), उनकी पत्नी सुमन देवी(48), मिस्टर सिंह (58), बृजेश सिंह (35), विजय पाल सिंह (47) उसका भाई महिपाल सिंह (42) व भूरे सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को राजपुर पीएचसी ले गई। वहां उपचार न मिल पाने पर पुलिस सभी को सिकंदरा सीएचसी ले गई। वहां डॉ. आनंद गुप्ता व डॉ. पूजा गोयल ने उपचार किया। डॉक्टर ने रामजी सिंह, उनकी पत्नी रामसखी, दीपक सिंह, सुरेश सिंह, शिवशंकर, सुमन देवी, ब्रजेश सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जमीन पर निर्माण करवा रहे गांव के भूरे सिंह ने बताया कि उसने गांव के शिवपाल सिंह से मोबाइल टॉवर के पास की साढ़े तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी। रविवार को निर्माण करवाने पर गांव के रामजी सिंह जमीन अपनी बताने लगे। इसी को लेकर रामजी व शिवपाल सिंह के बीच विवाद हुआ है। राजपुर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि भूमि स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। झगड़े के दौरान फायरिंग करने के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed