{"_id":"68c1e87909a1ef8306055191","slug":"blood-samples-were-sent-to-fsl-lab-jhansi-and-sabar-kannauj-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1261383-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खून के नमूने एफएसएल लैब झांसी और साबड़ कन्नौज भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खून के नमूने एफएसएल लैब झांसी और साबड़ कन्नौज भेजा गया
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के लालूपुर गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की मां और उसके बड़े बेटे के खून के नमूने जांच के लिए एफएसएल लैब झांसी भेजा है। साथ ही साबड़ को कन्नौज की एफएसएल लैब भेजा गया है। पुलिस शव की पुष्टि के लिए डीएनए की जांच कराने जा रही है। यह जांच झांसी की लैब में होती है।
लालूपुर गांव में शिववीर (45) की हत्या पिछले साल दो नवंबर को कर दी गई थी। उनका शव घर के पीछे बगिया में दफना दिया गया था। पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित ने शिववीर की मां को बताया था कि वह नौकरी करने के लिए गुजरात गए हैं। मां को शक हुआ तो उन्होंने सचेंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर लक्ष्मी और अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों की निशानदेही पर बगिया के पीछे से हड्डी के टुकड़े और बाल मिले थे। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल पर मिले बाल और हड्डियों के साथ शिववीर की मां व बेटे के खून के नमूने एफएसएल लैब झांसी भेजे गए हैं। मौके से मिले साबड़ को जांच के लिए कन्नौज की लैब भेजा गया है।