फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blood donation camp in Karbala

बड़ी कर्बला में रक्तदान

Mon, 09 Nov 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in Karbala

आल इंडिया शिया युवा यूनिट एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को बड़ी कर्बला, गंगा बैराज नवाबगंज में आयोजित शिविर में 40 महादानियों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। जुलूस ताबूत और अलम के मौके पर शिविर का आयोजन किया गया था। आईएमए कानपुर और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने रक्तदान करने वालों को डोनर प्रिविलेज कार्ड और प्रशस्ति पत्र दिया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक और कॉर्डियोलॉजी ब्लड बैंक की टीमों ने रक्तदान कराया। मुख्य अतिथि आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने कहा कि रक्तदान के लिए अब युवा भारी संख्या में आगे आ रहे हैं। यह अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि आईएमए की सचिव डॉ. अर्चना भदौरिया और संयुक्त सचिव डॉ. सी निहलानी ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। यह शरीर के लिए भी लाभकारी है। मौलाना अलमदार हुसैन ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। 

सोसाइटी के सचिव नायाब आलम और मीडिया प्रभारी शारिब अब्बास ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन के नाम पर     रक्तदान किया गया। संचालन जाहिद मेहंदी बलरामपुरी और संयोजन नायाब आलम ने किया।

कैंप में लखनऊ के मौलाना सैयद शरर नकवी, अंबेडकर नगर के मौलाना शारिब अब्बास, जावेद अली, अशद अली, हाजी अशद, अली, नायाब आलम, मौलाना मो. जीशान, मौलाना अजहर अब्बास, मौलाना नसीम अब्बास, मौलाना आरिफ हुसैन, मौलाना सिराज हुसैन, मौलाना हामिद हुसैन, मौलाना मो. हुसैन, मौलाना नवाजिश रजा, मौलाना कमर अब्बास नजफी, इंतेखाब आलम काजमी, जाने आलम, काशिफ नकवी, मुशर्रफ हुसैन, आफताब हुसैन, सैयद मो. अब्बास, मो. रजा, तालिब जाफरी, शबरोज कानपुरी, अब्बास हैदर आदि मौजूद रहे।

इन्होंने किया सहयोग
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के विनोद कमल, राजेश कुमार, विनोद कुमार, श्याम सिंह, अमर उजाला फाउंडेशन के राजेश श्रीवास्तव, जय मिश्रा, संदीप उत्तम ने रक्तदान में सहयोग किया।


मुफ्त जांच हुई
मीनाक्षी पैथलैब किदवई नगर ने टीएलसी, डीएलसी, हीमोग्लोबीन, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर की जांचें फ्री की। भारी संख्या में महिलाओं ने खून की जांच कराई। अन्य जांचों पर 50 फीसदी की छूट दी गई।

महिलाओं ने कराया परीक्षण
फिजीशियन डॉ. अरविंद कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र गौतम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. उरुज जहां ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। भारी संख्या में महिलाओं ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed