फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Block motivator dismissed for misappropriation of Rs 2 crore

Kanpur News: दो करोड़ रुपये के दुरुपयोग पर खंड प्रेरक बर्खास्त

Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Block motivator dismissed for misappropriation of Rs 2 crore
कानपुर। जिलाधिकारी ने दो करोड़ रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग में विकास खंड घाटमपुर में तैनात खंड प्रेरक रित्विज तिवारी बर्खास्त कर दिया। रित्विज तिवारी ने अपनी फर्म पर दो करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कराया। जांच में वह दोषी पाया गया।
विज्ञापन

बीते एक माह पहले एक ग्रामीण ने आरोप लगाया था। प्रेरक ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की ठेकेदारी खुद ली। यही नहीं प्रेरक का भाई सरसौल ब्लॉक में खंड प्रेरक है। भाभी ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात है। तीनों ने मिलीभगत करके स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से संचालित योजनाओं में बड़े पैमाने पर ठेकेदारी की। भुगतान सचिवों के जरिए अपनी फर्म में ट्रांसफर कराया। जिलाधिकारी ने अब मिलीभगत करने वाले सचिवों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि दोषी पाए जाने पर खंड प्रेरक रित्विज तिवारी को बर्खास्त किया गया है। इस फर्म पर जिन सचिवों ने भुगतान किया है उनकी जांच करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। उसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed