फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BLO will get reward for entering voters' details through the app

Kanpur News: एप से मतदाताओं की इंट्री करने पर बीएलओ को मिलेगा इनाम

Thu, 28 Aug 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
BLO will get reward for entering voters' details through the app
इटावा। एडीएम ने गुरुवार को बैठक में पंचायत पुनरीक्षण कार्य को सकुशल समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि बीएलओ जो ई-बीएलओ एप से मतदाताओं की इंट्री करेंगे। उनको सामान्य मानदेय के साथ-साथ मतदाता इंट्री के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। ई-बीएलओ एप का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले आठ बीएलओ को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। बीएलओ 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इंट्री ई-बीएलओ एप से करेंगे। जिले ऐसे सर्वोच्च आठ बीएलओ को अधिकतम मतदाता इंट्री करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आठ हजार रुपये व तृतीय स्थान पर छह हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, पांच बीएलओ को प्रोत्साहान राशि के रूप में तीन हजार रुपये मिलेंगे। गैरहाजिर पाए जाने व कार्य में लापरवाही करने संबंधित बीएलओ/पर्यवेक्षक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed