फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   blast in kalindi express threatens to blast in pm modi rally

कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः बड़ी दाढ़ी वाले इस संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस...

Thu, 21 Feb 2019 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
blast in kalindi express threatens to blast in pm modi rally
कालिंदी एक्सप्रेस धमाका
कानपुर में बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर जब कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ तो उस समय बोगी में कम यात्री थे। शौचालय के पास कोई भी यात्री नहीं था। इसी वजह से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। ट्रेन से टूंडला जा रहे एक यात्री ने बताया कि जिस बोगी में धमाका हुआ वह उसी में सफर कर रहा था। शौचालय के समीप एक बोरी रखी थी जिसके पास कंबल ओढ़कर बड़ी-बड़ी दाढ़ी वाला एक व्यक्ति बैठा था। विस्फोट के समय दाढ़ी वाला व्यक्ति मौके पर नहीं था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रही एटीएस  
एटीएस कानपुर, अनवरगंज, कल्याणपुर और बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर रही है। यात्री ने जिस संदिग्ध व्यक्ति के शौचालय के पास बैठे होने की बात बताई है, एटीएस फुटेज की मदद से उस तक पहुंचने की कोशिश करेगी। इसके लिए अलग से टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन


एटीएस सीओ भी हुए रवाना
घटना के बाद कानपुर से एटीएस की टीम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पहुंची थी। एटीएस कानपुर यूनिट के सीओ मनीष सोनकर घटना के वक्त झांसी में थे। वह भी वहां से देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के अलावा जीआरपी और पुलिस सहित फील्ड यूनिट से घटना संबंधी जानकारी जुटाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed