फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blackmails a minor high school student in Kanpur, makes her pressure to marry, gives herself physical pain

सिरफिरा आशिक: हाईस्कूल की छात्रा को करता है ब्लैकमेल, बनाता है शादी का दबाव, खुद को देता है शारीरिक कष्ट

Fri, 24 Mar 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 02:42 PM IST
सार

बर्रा थाना क्षेत्र में एक सिरफिर आशिक हाईस्कूल की छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा है। वो खुद को शारीरिक कष्ट देकर छात्रा को वीडियो कॉल करता है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कहा है कि नाबालिग मनोरोगी है।

विज्ञापन
Blackmails a minor high school student in Kanpur, makes her pressure to marry, gives herself physical pain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे नाबालिग ने 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा पर शादी का दबाव बनाने के लिए पहले हाथ की नस काट वीडियो कॉलिंग करता रहा। फिर दोस्त की कार से खुद का एक्सीडेंट कराया छात्रा पर दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन

शादी न करने पर छात्रा का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि छात्रा के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने आरोपी किशोर का मोबाइल रीसेट करा दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

बर्रा निवासी प्लंबर ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि क्षेत्र का 17 वर्षीय नाबालिग डेढ़ साल से बेटी को परेशान कर शादी करने का दबाव बना रहा है। बेटी ने उसकी करतूत घर पर बताई तो आरोपी के घरवालों से शिकायत की गई, लेकिन उन लोगों ने धमकाकर भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए बनाता है भावनात्मक दबाव
आरोप है कि नाबालिग ने बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शादी करने के लिए बेटी पर भावनात्मक दबाव बना रहा था। खुद को शारीरिक कष्ट देकर वीडियो काल करके दिखाता था। बुधवार को नाबालिग उनके घर आ गया था। उसके सिर और दोनों हाथों में पट्टियां बंधी और लंगड़ाते हुए देखा तो कारण पूछा।

पिता बोले- नाबालिग मनोरोगी है
उसने बताया कि वह खुद ही मरना चाहता है। इसके लिए उसने अपने दोस्त से कहकर कार से खुद ही एक्सीडेंट कराया था, जिससे वह मर जाए, लेकिन वह बच गया। पिता ने बताया कि नाबालिग मनोरोगी है। बेटी को उससे दूर रखने के लिए उन्होंने थाने में शिकायत की।

थाना प्रभारी बोले- जांचकर कार्रवाई होगी
 यहां पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को रीसेट कर फोटो-वीडियो हटा दिए और उनका समझौता करा दिया। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पता कराएंगे क्या मामला है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed