फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   black fungus treatment, case of black marketing of fake injections

नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला: जेल भेजे गए प्रकाश को पिता ने बताया निर्दोष, बोले- बेटे को पुलिस ने गलत फंसाया

Sun, 06 Jun 2021 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jun 2021 08:55 PM IST
सार

कर्नलगंज पुलिस ने 27 मई को भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा और ज्ञानेश शर्मा को 68 नकली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि दोनों नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हैं।

विज्ञापन
black fungus treatment, case of black marketing of fake injections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी में पकड़े गए भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रकाश निर्दोष है, पुलिस ने उसे गलत फंसाया है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, कर्नलगंज पुलिस ने 27 मई को भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा और ज्ञानेश शर्मा को 68 नकली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि दोनों नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हैं। प्रकाश मिश्रा के पिता जनार्दन मिश्रा ने रविवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर एक सीसीटीवी फुटेज फजलगंज स्थित पेट्रोल पंप का दिखाया।
विज्ञापन


इसमें पुलिसकर्मी प्रकाश और ज्ञानेश को पकड़ते नजर आ रहे हैं। उसके बाद ज्ञानेश को लेकर उसके अपार्टमेंट जाते हैं। ये भी फुटेज में है। यह वाकिया 27 मई की शाम करीब तीन से छह बजे के बीच का है। जनार्दन का कहना है कि पुलिस ने फजलगंज से उसे पकड़ा है और गिरफ्तारी ग्वालटोली से दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे कोई साजिश है। जनार्दन का कहना है कि प्रकाश की गलती बस इतनी है कि व ज्ञानेश का दोस्त है। वह उस दिन ज्ञानेश के साथ बस घूम रहा था। उन्होंने पुलिस अफसरों से कॉल डिटेल चेक करने की मांग की है। हालांकि पुलिस पहले ही उसको आरोपी बना जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed