फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Black fungus patient increased in Kanpur

कानपुर में ब्लैक फंगस के रोगी बढ़े : इंजेक्शन की किल्लत, आठ से 10 वॉयल ही बचे हैं हैलट के पास

Sun, 06 Jun 2021 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jun 2021 10:11 PM IST
सार

ब्लैक फंगस के रोगियों की संख्या कानपुर में बढ़ती ही जा रही है। प्राचार्य डॉ. आरबी कमल का कहना है कि इंजेक्शन सोमवार को लखनऊ से मंगा लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Black fungus patient increased in Kanpur
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ब्लैक फंगस के रोगियों के बढ़ने के साथ ही इंजेक्शन का भी टोटा हो गया है। हैलट के पास वर्तमान में आठ से 10 वॉयल ही बचे हैं, जबकि ब्लैक फंगस के 36 मरीज इस समय हैलट में भर्ती हैं। हालांकि सभी को इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। हल्के संक्रमण वालों को दवाएं ही दी जाती हैं।
विज्ञापन


लेकिन अचानक इंजेक्शनों की जरूरत पड़ गई तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। प्राचार्य डॉ. आरबी कमल का कहना है कि इंजेक्शन सोमवार को लखनऊ से मंगा लिए जाएंगे। उधर हैलट में भर्ती ब्लैक फंगस रोगी की रिपोर्ट दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने से रविवार को होने वाली सर्जरी रुक गई। पांच रोगी दो दिन पहले कोरोना निगेटिव होने के बाद न्यूरो सांइसेज से ब्लैक फंगस वार्ड में आए थे।
विज्ञापन


इनमें एक की आंख में फंगस का संक्रमण अधिक था। इससे संक्रमण मस्तिष्क तक पहुंचने की आशंका है। इसी वजह से रविवार को नेत्र रोग और ईएनटी विभाग ने सर्जरी प्लान की थी। लेकिन रोगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलट में ब्लैक फंगस रोगी का दो-तीन दिन के बाद पॉजिटिव होने का यह दूसरा मामला है। एक सप्ताह पहले किदवईनगर के रहने वाले ब्लैक फंगस के बुजुर्ग रोगी के साथ भी ऐसा हुआ। इसके अलावा हैलट में ब्लैक फंगस के संदिग्ध रोगियों का आना लगातार जारी है। बायोप्सी जांच में रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed