फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Black Abuse of Mail Assistant, change Black Money into White

डाक सहायक का काला कारनामा, ऐसे किया काला धन सफेद

Thu, 09 Nov 2017 12:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Black Abuse of Mail Assistant, change Black Money into White
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर के प्रधान डाकघर के एक डाक सहायक पर काले धन को सफेद करने का आरोप लगा है। उसने अपनी इस काली करतूत को अंजाम देने के लिए  महिला ग्राहक की आईडी का प्रयोग किया। जांच कराई तो मामला सही निकला...
विज्ञापन

 


 

सरकार की योजना को विफल करने के प्रयास का आरोप

Black Abuse of Mail Assistant, change Black Money into White
डेमो पिक
कानपुरः नोटबंदी के दौरान बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के एक डाक सहायक पर संयुक्त बचत खाता खोल काले धन को सफेद करने का आरोप लगा है। इसके लिए उसने एक महिला ग्राहक की आईडी का प्रयोग किया। महिला की शिकायत पर डाक विभाग प्रशासन ने आरोपों की जांच कराई तो मामला सही निकला। चीफ पोस्टमास्टर वीर सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर कोतवाली थाने में डाक सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आशीष पर सरकार की योजना को विफल करने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएफ नंबर से निकाली थी महिला की डिटेल

Black Abuse of Mail Assistant, change Black Money into White
डेमो पिक
सफीपुर प्रथम हरजेंदर नगर निवासी आशीष कुमार गुप्ता प्रधान डाकघर में बचत अनुभाग में डाक सहायक है। उसने नोटबंदी के दौरान 26 नवंबर 2016 को गाजियाबाद के विजय नगर में रहने वाली कुमारी अनुपमा तिवारी आईडी पर 2.41 लाख रुपये जमा कर संयुक्त बचत खाता खोला था। इस खाते में आशीष ने अपने घर का पता लिखाया था। इसके बाद उसी दिन खाते 24 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने के लिए उसने फार्म पर कुमारी अनुपमा के फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए। कुमारी अनुपमा को करीब एक महीने पहले इसका पता चला, तो उसने चीफ पोस्टमास्टर से शिकायत की। चीफ पोस्टमास्टर की जांच में मामला सही पाया गया। सोमवार को चीफ पोस्टमास्टर वीर सिंह ने आशीष के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आशीष गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। 



डाकघर में खाता खुलवाने वाले ग्राहक को एक सीआईएफ (कस्टमर आईडेंटिटी फाइल) नंबर दिया जाता है। इस फाइल में ग्राहक का पूरा ब्योरा रहता है। आशीष ने सीआईएफ नंबर से ही कुमारी अनुपमा का ब्योरा जुटाया था। इसी की मदद से आशीष ने संयुक्त खाता खुलवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed