फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP workers distributed sweets with fireworks

भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP workers distributed sweets with fireworks
झींझक। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को झींझक ब्लॉक में कुल 68 मतदाताओं में से 63 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना के बाद भाजपा समर्थित रानी देवी 54 मत पाकर विजयी रही। सपा समर्थित नीलू देवी को सिर्फ 8 मत मिले। एक मत अवैध घोषित हुआ। पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालने नहीं आए। जीत के बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रानी देवी को भाजपाइयों ने माला पहनाकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपाइयों ने मिठाई वितरित की। झींझक में भाजपा कार्यालय पहुंचे अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, पूनम संखवार आदि ने रानी देवी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान विपिन कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतपाल पाल, सत्येंद्र भदौरिया, अनमोल गुप्ता, अनिल भदौरिया, शालू मिश्रा, विश्वनाथ संखवार, बीरू सिंह, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

संदलपुर में 52 सदस्यों ने किया मतदान
संदलपुर। ब्लॉक प्रमुख संदलपुर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल तिवारी ने 46 मत पाकर सपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह यादव को 42 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। आरओ परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र ने बताया कि संदलपुर ब्लाक में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वोट डाले। उसमें से भाजपा प्रत्याशी को 46, सपा प्रत्याशी को चार वोट मिले। जबकि दो मत जांच के दौरान अवैध पाए गए। जानकारी के बाद राहुल तिवारी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं संदलपुर ब्लॉक में गुरुवार को नामांकन के दौरान पुलिस व भाजपाइयों के बीच हुई मारपीट की घटना से शनिवार को पुलिस ने मुस्तैद होकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया।

इस दौरान सीओ सिंकदरा रमाकांत सिंह, सिंकदरा इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह, चौकी प्रभारी संदलपुर रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed