फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will take Constitution pride campaign to settlements

Kanpur News: भाजपा बस्तियों में लेकर जाएगी संविधान गौरव अभियान

Wed, 08 Jan 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP will take Constitution pride campaign to settlements
कानपुर। संविधान लागू हो के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के जरिए विपक्षी दलों को घेरने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी मेंं मंगलवार को पार्टी मुख्यालय केशव नगर में संविधान गौरव अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि 11 से 25 जनवरी के बीच संविधान गौरव अभियान के जरिए दलितों के बीच जाएगी।
विज्ञापन

अनूप गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब और संविधान का जितना सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किया है उतना पहले कभी नहीं हुआ। बताया कि युवा मोर्चा की ओर से 15 से 25 जनवरी के बीच स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही 18 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति के छात्रावासों एवं कॉलेजों में संपर्क कर युवाओं के बीच डॉ आंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित करेंगे। गोष्ठी में महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी, भाजपा उत्तर, दक्षिण जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, विधायक नीलिमा कटियार, रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, सुनील नारंग, अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला,वीरेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख विजय रत्ना तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed