{"_id":"5872417a4f1c1b1729ba7f8c","slug":"bjp-will-release-list-of-candidates-after-makar-sankranti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो भाजपा मकर संक्रांति का कर रही है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो भाजपा मकर संक्रांति का कर रही है इंतजार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के चुनावी अखाड़े में भाजपा अपने पहलवानों को उतारने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। फिलहाल, पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची रोके हुए है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि भाजपा टिकट बंटवारे पर पार्टी के भीतर होने वाली कुश्ती से बचने की फिराक में है।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपा अपनी पहली सूची मकर संक्राति के बाद ही घोाषित करेगी
अमित शाह (फाइल फोटो)
दरअसल पार्टी को चिंता फाइनल राउंड से पहले पार्टी के अंदर सूची को लेकर मचने वाले 'दंगल' की भी है। इसलिए टिकट चरण वार और आखिरी मौके पर ही घोषित करने की रणनीति है। भाजपा अपनी पहली सूची मकर संक्राति के बाद ही घोाषित करेगी। 16 जनवरी को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के कयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता ने परिवर्तन का बनाया मन
केशव प्रसाद मोर्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पहले ही बयान दे चुके हैं कि 'प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। संसदीय बोर्ड की मुहर लगने के बाद इसे घोषित कर दिया जाएगा। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।'
फिलहाल, पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए बेहद सावधानी से आगे बढ़ रही है। इसलिए भाजपा अभी सूची जारी कर कोई आफत मोल नहीं लेना चाहती।
फिलहाल, पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए बेहद सावधानी से आगे बढ़ रही है। इसलिए भाजपा अभी सूची जारी कर कोई आफत मोल नहीं लेना चाहती।