{"_id":"5c1c8420bdec2256f03e93c8","slug":"bjp-will-create-whatsapp-groups-at-sector-level-to-join-voters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: सेक्टर स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना वोटरों को जोड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: सेक्टर स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना वोटरों को जोड़ेगी भाजपा
Fri, 21 Dec 2018 01:12 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन-2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा बूथ स्तर को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में सेक्टर स्तर पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ा जाना है। पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी जोड़ रही है। इसके लिए लाभार्थी संपर्क प्रमुखों की सूची तैयार की जा रही है।
गुरुवार को कानपुर-बुंदेलखंड और बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों के साथ अंशल भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने सदस्यता का एकत्रीकरण और पुरानी सदस्यता का सत्यापन करने के लिए कहा।

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस (25 दिसंबर) के मौके पर बूथ स्तर पर सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों का सम्मेलन प्रस्तावित है। 30 दिसंबर को बूथ पर मन की बात होगी।
उधर, भाजपा ने जिला स्वच्छ भारत मिशन के संयोजक बनाए। मंडल संयोजक नीरज शर्मा, मंडल सह संयोजक रितिक दीक्षित को बनाया गया। चंद्रन श्रीवास्तव (वार्ड 23), रिषभ पाल (वार्ड 50), मृदुला सिंह (वार्ड 17), राजन गौड़ (वार्ड 27), विक्की वाजपेयी (वार्ड 19) और आशीष कनौजिया (वार्ड 35) के संयोजक बनाए गए।