फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP to launch campaign on Sardar Patel's 150th birth anniversary

Kanpur News: भाजपा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शुरू करेगी अभियान

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP to launch campaign on Sardar Patel's 150th birth anniversary
कानपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 31 अक्तूबर से छह दिसंबर के बीच कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में विशेष अभियान पटेल@150 शुरू करेगी। इस दाैरान जगह-जगह संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने तैयारी बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल के जीवन, विचारों और देश की एकता में उनका योगदान बताने के लिए सभी बूथों पर कार्यक्रम होंगे। लोकसभा, विधानसभा और बूथ स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रदर्शनी, जनसंपर्क और प्रेरक व्याख्यान आयोजित होंगे। इस संबंध में 17 अक्तूबर को लखनऊ में अभियान से जुड़े संयोजकों, सह-संयोजकों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की कार्यशाला होगी। कार्यशाला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आदि संबोधित करेंगे। क्षेत्र स्तर पर अभियान की जिम्मेदारी सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह और पूर्व पार्षद जितेंद्र सचान को सौंपी गई है। बैठक में अनीता गुप्ता, पवन पांडे, आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, अमित परिहार, अर्शी सुल्तान, ऋषभ शुक्ला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed