फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp supporters protest against Naresh Agrawal

कुलभूषण जाधव को कहा था आतंकवादी, गृह जनपद में नरेश झेल रहे ऐसा विरोध

Wed, 27 Dec 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
bjp supporters protest against Naresh Agrawal
पुतला फूंक कर नारेबाजी करते भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव को आतंकवादी कहे जाने वाले राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के बयानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग आगबबूला हो उठे। हरदोई में मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिनेमा चौराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका गया।

 

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि भारत के निर्दोष कुलभूषण जाधव को आतंकी कहने वाले ही स्वयं आतंकी हैं। ऐसे लोगों को भी केंद्र सरकार को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश और नागरिकों का सम्मान नहीं करते बल्कि देश के गद्दारों से मिलकर देश को कमजोर करने का काम करते हैं। जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि देश के सैनिक जो देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देते हैं यह उनका अपमान है। सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसी घटिया बयानबाजी पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और राज्यसभा सांसद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर विवेक प्रताप सिंह, अनुज श्रीवास्तव, जीत ठाकुर, गौरव गुप्ता, शोभित बाजपेई, सूरज शुक्ला, अभिषेक सिंह, प्रद्युमभन शुक्ला, जीत ठाकुर, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed