{"_id":"661e7e470344f898890ff5c2","slug":"bjp-state-vice-president-pankaj-singh-said-due-to-recent-circumstances-criminals-no-want-to-go-to-jail-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पंकज सिंह बोले- अब जेल भी नहीं जाना चाहते अपराधी, यूपी में अब उन्हें मिट्टी भी नसीब नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पंकज सिंह बोले- अब जेल भी नहीं जाना चाहते अपराधी, यूपी में अब उन्हें मिट्टी भी नसीब नहीं होती
Tue, 16 Apr 2024 08:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:06 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में सांडी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक अपराधी गले में तख्ती डालकर जेल भेज देने की गुहार लगाते थे। अभी पीछे कुछ ऐसी घटनाएं हुईं कि अब अपराधी जेल जाने से भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई में सांडी विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अब अगर यूपी की सड़कों पर कोई अपराध करने की कोशिश करेगा तो अपराधी को यूपी में मिट्टी भी नसीब नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार चेता रहे हैं कि यह बदला हुआ उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में अपराधी जेल जाने में भी डरते हैं। उनका इशारा मुख्तार अंसारी की तरफ था, लेकिन उन्होंने मुख्तार का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंकज सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक अपराधी गले में तख्ती डालकर जेल भेज देने की गुहार लगाते थे। अभी पीछे कुछ ऐसी घटनाएं हुईं कि अब अपराधी जेल जाने से भी डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री की बहुत सारी उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियाें के बीच में बड़ी उपलब्धि यह भी है कि जो लोग कभी मंदिर में जाने में संकोच करते थे। आज घूम-घूमकर चिल्ला चिल्लाकर यह बताने के लिए मजबूर हो गए हैं कि वह भी हिंदू हैं।
विज्ञापन
बोले कि वरना कुछ राजनीतिक लोग चादर चढ़ाने चले जाते थे, लेकिन राम के मंदिर में जाने से हिचकते थे। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी जमीन आसमान का अंतर है। नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे कहकर दिखाते हैं।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश, विधायक प्रभाष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और राम बहादुर सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, हरदोई लोकसभा क्षेत्र के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आजाद सिंह भदौरिया ने किया।

राजीव और राम बहादुर के साथ पुराने संघषोंर् का किया जिक्र
प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र और राम बहादुर सिंह के साथ पुराने संघर्षों के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में भी विपक्ष में रहने के दौरान भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने अजीत सिंह बब्बन का भी जिक्र किया और कहा कि हम सब लोग संघर्ष के दौर के साथी हैं।
उधर, पंकज सिंह ने अपने संंबोधन के दौरान कहा कि मंच पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी मौजूद हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि जिस क्षेत्र में जनसभा हो रही है उसी क्षेत्र से मुकेश अग्रवाल पांच बार से निर्विरोध जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हो रहे हैं।