फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP state president said that citizenship amendment bill is in favor of the country

नागरिकता संशोधन बिल देश हित में है, कांग्रेस सरकार ने इसे नहीं दी थी मंजूरी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 16 Dec 2019 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
BJP state president said that citizenship amendment bill is in favor of the country
सिमौनीधाम में अवधूत महाराज के दर्शन को जाते केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में सिमौनीधाम मेला में सोमवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन किए। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर मीडिया द्वारा किए गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह यहां स्वामी अवधूत महाराज के दर्शन को आए हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक बात करना ठीक नहीं है। कुरेदने पर नागरिकता संशोधन बिल की वकालत करते हुए इसे उचित ठहराया। अपने हाथों से पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के साथ उनकी धर्मपत्नी नीता चौबे भी थीं। उन्होंने मेले का भ्रमण किया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


स्वामी अवधूत महाराज से आशीर्वाद लिया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भंडारा आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी अवधूत महाराज के त्याग और तपस्या से सिमौनीधाम में यह आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां राजनीति से ऊपर उठकर हर राजनीतिक दल के लोगों को आना चाहिए। यह स्वामी अवधूत महाराज की कर्म भूमि है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश हित में है।

कहा कि कांग्रेस सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर व बृजेश प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह सहित संतोष गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, अजय पटेल, राजेश द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, चेयरमैन सुखदेव, जगराम सिंह आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। व्य

वस्थाओं में पीआरडी जिला कमांडेंट महेश गुप्ता के निर्देशन में लगभग एक सैकड़ा जवान कार्यरत हैं। उधर, जेपी शर्मा इंटर कालेज, बजरंग इंटर कालेज के स्काउट-गाइड भी मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed