{"_id":"5d2b4fb68ebc3e6cd2580f85","slug":"bjp-s-two-day-regional-training-program-strat-from-16-july-at-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कल से, धर्मनगरी में जुटेंगे 49 विधायक समेत कई कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कल से, धर्मनगरी में जुटेंगे 49 विधायक समेत कई कैबिनेट मंत्री
Sun, 14 Jul 2019 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी चित्रकूट में 16 से लगेगा भाजपा के कद्दावर नेताओं का मेला
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग गुरुपूर्णिमा मंगलवार 16 व 17 जुलाई तक धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के उद्यमिता विद्यापीठ में होगा। कार्यक्रम में संगठन को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल शामिल होंगे।
इसके अलावा 22 जिलों के जिलाध्यक्षों सहित उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशिक्षण के मुख्य संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री मुखपाल बनाए गए है। प्रशिक्षण में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष 49 विधायक शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल, खनिज मंत्री अर्चना पांडेय, कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी पटेल, श्रम रोजगार मंत्री मन्नू लाल कोरी समेत नगर पालिका व जिला पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।
प्रशिक्षण वर्ग के लिए सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व जिला उपाध्यक्ष को आनंद सिंह पटेल को आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का मुख्य दायित्व दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, आनंद राज पाल, अविनाश चौहान, अश्वनी अवस्थी भी शामिल होंगे।
भागवत त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, सुनील पटेल, लवकुश चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह, बलवीर पाल, राजीव त्रिपाठी, नीरज गर्ग, ममता सिंह, को कार्यक्रम के लिए अलग- अलग दायित्व सौंपा गया है। उद्यमिता विद्या पीठ में चल रही तैयारियों को मौके पर जाकर देखा। अभी तक प्रशिक्षण में सांसदों के शामिल होने की सूचना नहीं दी गई।