फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's magic does not work in Bundelkhand

यहां एक-एक सीट को तरसी भाजपा, लोकसभा और विधानसभा में जीतीं थी सभी सीटें

Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP's magic does not work in Bundelkhand
डेमो पिक
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर विजेता रही भाजपा नगर निकाय चुनाव में चारों खानें चित्त हो गई। यहां उसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। बुंदेलखंड के सातों जिले की 17 नगर पालिका में भाजपा को सिर्फ पांच सीटें मिली हैं, जबकि 31 नगर पंचायतों में 11 सीटें हासिल कीं। खास बात यह है कि भाकपा ने एक दशक बाद खाता खोला है। एक सीट आम आदमी पार्टी को भी मिली है। 
विज्ञापन

नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई

BJP's magic does not work in Bundelkhand
डेमो पिक
लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी चारों सीटों पर भाजपा के सांसद चुने गए। विधानसभा चुनाव में भी सभी 19 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली, लेकिन करीब आठ माह बाद हुए नगर निकाय चुनाव में बुंदेलखंड के सातों जिले बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर की कुल 17 नगर पालिका तथा 31 नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पूरे बुंदेलखंड में भाजपा को पांच सीटें मिली हैं। सपा को चार सीटें मिली हैं। पांच सीट निर्दलियों ने भी हासिल की है, जबकि भाकपा, कांग्रेस व बसपा को एक-एक सीट हासिल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई

BJP's magic does not work in Bundelkhand
डेमो पिक
सियासी जानकारों की मानें तो भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर शुरू से ही विवाद की स्थिति रही। कुछ स्थानों पर तो भाजपा के विधायकों ने अपने ही उम्मीदवार का अंदरूनी तौर पर विरोध किया। जिलेवार नगर पालिका व नगर पंचायत की मिलीजुली स्थिति देखें तो बांदा नगर में भाजपा की विनोद जैन और बिसंडा व नरैनी में बसपा की शांती देवी साहू व सुनीता चौरसिया अध्यक्ष थीं। अबकी चुनाव में मतदाताओं ने सपा को हाशिए पर ला दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई

BJP's magic does not work in Bundelkhand
डेमो पिक
यहां भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ। हमीरपुर जिले में पिछले साल भाजपा व सपा को तीन-तीन, जबकि सरीला नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता था। इस बार भाजपा को दो, सपा को दो, कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली। कांग्रेस को फायदा हुआ है। महोबा में भाजपा को सदर सीट मिली थी। इस बार वह सदर के साथ ही दो नगर पंचायतों में भी जीत हासिल की है। यहां सपा, बसपा और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। जालौन में चार नगर पालिकाओं में से सिर्फ जालौन में भाजपा को जीत मिली है। छह नगर पंचायतों में से सिर्फ माधौगढ़, रामपुरा और कोटरा में पार्टी  परचम लहरा सकी। झांसी में महापौर पद भाजपा ने झटक लिया है, लेकिन नगर पालिका की चार सीटों पर भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली। हालांकि ललितपुर की एकमात्र नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed