{"_id":"5bdc9d0abdec22693c10390f","slug":"bjp-s-bike-rally-to-17-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बाइक रैली 17 को, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- कोई भी कार्यकर्ता घर पर ना बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बाइक रैली 17 को, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- कोई भी कार्यकर्ता घर पर ना बैठे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः लोकसभा चुनाव 2019 के लिए माहौल बनाने को 17 नवंबर को भाजपाई बाइक रैली निकालेंगे। इस रैली में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सड़कों पर निकलेंगे। पार्टी की तरफ से पहली शर्त यह है कि सभी दोपहिया चालक हेलमेट जरूर लगाएं। शुक्रवार को महानगर के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की समन्वय समिति की बैठक में पदाधिकारियों को यह जानकारी दी।
सीएसएस विश्वविद्यालय के सभागार में दोपहर में करीब एक बजे उन्होंने क्षेत्रीय इकाई, उत्तर जिला इकाई, दक्षिण जिला इकाई, ग्रामीण इकाई से जुड़े समन्वय समिति के पदाधिकारियों से कहा कि अब आरपार की लड़ाई का वक्त आ गया है। विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक कोई भी कार्यकर्ता घर पर ना बैठे। जिसको जो जिम्मेदारी मिली है, वह अपनी भूमिका के अनुसार फील्ड में उतरकर काम करें।
संगठन हर कार्यकर्ता के साथ है और हर कार्यकर्ता पर सख्ती से नजर भी रखी जा रही है। घर-घर में, हर वर्ग, समुदाय, समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ना, उनकी दिक्कतों को दूर करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पांच नवंबर तक पार्टी की तैयारी बैठक चलेगी, जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई मंत्री और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी महानगर आएंगे। बताया कि प्रदेश की सभी 80 संसदीय क्षेत्रों में बाइक रैली का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, पार्टी प्रभारी बाबूलाल निषाद, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, सुशील कटियार, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, महामंत्री हनुमान मिश्रा, सुनील बजाज, आनंद राजपाल, प्रमोद विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।