फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP's 42nd Foundation Day celebration in Auraiya, Aparna Yadav's big statement

अपर्णा यादव का बड़ा बयान: बोलीं- देश हित के लिए छोड़ी सपा, योगी जी को मठ भेजने वाले गड़बड़ी करेंगे, तो उन पर बजेगा लट्ठ

Fri, 15 Apr 2022 08:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Apr 2022 08:32 PM IST
सार

बिधूना में भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने शिरकत की। 

विज्ञापन
BJP's 42nd Foundation Day celebration in Auraiya, Aparna Yadav's big statement
मंच पर भाषण देती अर्पणा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने देश हित के लिए समाजवादी पार्टी छोड़ी है। जब तक मेरे शरीर में जान रहेंगी और नसों में खून बहेगा तब तक देश के हित के खड़ी रहूंगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री हमेशा देश के लिए सोचते  हैं। इसलिए हमने एक सकंल्प देश के लिया है।  उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले योगी जी को जो मठ भेज रहे थे, हार के बाद उनकी बोलती बंद हो गई है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी। अब मठ भेजने की बात करने वाले अब प्रदेश में कोई भी गड़बड़ी करते है, तो उन पर लठ्ठ बजेगा। 
विज्ञापन

यही नहीं, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का सपना योगी सरकार पूरा करेगी। प्रदेश में अगर कोई अपराध करता, तो उसके खिलाफ  सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। मुख्यमंत्री योगी में अपराधी को अपराधी की निगाह से देखा और उसे सजा दिलाई। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पा सकें, इस लिए कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed