फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP protest against Congress on Rafael issue in hardoi

राफेल डील: राहुल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे भाजपाई, डीएम का रवैया देख धरने पर बैठे

Thu, 20 Dec 2018 01:22 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
BJP protest against Congress on Rafael issue in hardoi
धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील मामले में दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस विरोधी नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


यहां राफेल डील पर राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाधिकारी के ज्ञापन लेने के लिए ना आने से कार्यकर्ता नाराज हो गए और कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों में अधिकतर वरिष्ठ भाजपा नेता व कई पूर्व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर के हस्तक्षेप के बाद धरना खत्म हुआ। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed