फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP national president JP Nadda said in Pukhrayan, goondaraj in BJP government, riots ended

पुखरायां में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सरकार में गुंडाराज, दंगे हुए समाप्त

Sat, 05 Feb 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP national president JP Nadda said in Pukhrayan, goondaraj in BJP government, riots ended
कानपुर देहात के पुखरायां में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। संवा? - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां (कानपुर देहात)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कस्बे में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थी।
विज्ञापन

आतंकवादियों को छुड़ाने के लिए मुकदमा वापस लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोर्ट ने अनुमति नहीं दी। भाजपा सरकार में अपहरण, गुंडाराज, दंगे समाप्त हुए। प्रदेश को खुशहाली, तरक्की व प्रगति की ओर बढ़ाया गया। कस्बे के आरएसजीयू पीजी कॉलेज के मैदान में उनका हेलीकाप्टर तीन बजकर 44 मिनट पर पहुंचा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जहां भी खड़े होते हैं सिर्फ विकास की बात करते हैं। उधर, विपक्ष के लोग जातियों में बांटने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश यादव ने सांप्रदायिक सद्भाव की बात कहते हुए 22 मई 2007 को बम ब्लास्ट करने वाले आतंकियों के केस वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के चलते उनकी मंशा सफल न हो सकी और केस चलने के बाद आतंकियों को सजा भी हुई। आतंकवादियों को छुड़ाकर सांप्रदायिक सद्भाव कैसे बनता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों को हक दिलाने बात करते हैं।
योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने सभी देशवासियों का बैंक खाता सुनिश्चित किया है। सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने के बाद सरकार 24 घंटे आपूर्ति की दिशा में काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने पर काम हो रहा है। आजादी के 70 साल बाद बदलता हुआ भारत नजर आता है।
कानपुर देहात में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। ट्रामा सेंटर बनाया जा चुका है। केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये सालाना देती हैं। सिकंदरा से घाटमपुर स्टेट हाईवे का निर्माण शुरू है। अमराहट पंप कैनाल का भी काम पूरा हुआ। रुरा-शिवली मार्ग, रायपुर-गजनेर मार्ग बनाया जा रहा है। उन्होंने 498 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट पर काम होने का भी जिक्र किया।

जनसभा में भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी सुधीर गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक विनोद कटियार, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, भोगनीपुर प्रत्याशी राकेश सचान, विधानसभा संयोजक राहुल अग्निहोत्री, श्याम सिंह सिसोदिया, नपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, प्रमिला कटियार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed